महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये गठित व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ द्वारा पहला व्याख्यान 19 अगस्त को दिया जायेगा। ‘दृष्टि बदलने से सृष्टि बदलेगी” व्याख्यान का समय दोपहर 11.30 से 1.30 बजे है।
शासन द्वारा युवाओं की सृजनशील क्षमताओं के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर कर्मठ और गतिशील युवा परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ के व्याख्यान करवाये जायेंगे। इसका शुभारंभ 19 अगस्त से हो रहा है।