मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पहली अंतरिम संसद के सदस्य और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रेशमलाल जांगड़े के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री जांगड़े का आज रायपुर में निधन हो गया है। वे संयुक्त मध्यप्रदेश में मंत्री और विधायक भी रहे थे।
श्री चौहान ने कहा है कि स्वर्गीय जांगड़े ने अपना जीवन समाज सेवा में अर्पित किया। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।