जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इन्दौर के वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रहलाद चौकसे के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री चौकसे की पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका रही है।
जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।