उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने बुधवार को नेहरू नगर चौराहे पर जन्माष्टमी पर्व पर की जाने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में नागरिकों से चर्चा की।
श्री गुप्ता ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के पास स्ट्रीट लाइट और सड़क ठीक करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान ट्रेफिक को व्यवस्थित रखने के लिये भी कहा।