मुख्यमंत्रीश्रीशिवराजसिंहचौहान नेकहाहैकि गौरवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। यह संकल्प हर प्रदेशवासी लें और अपनी संपूर्ण क्षमता से अपने कर्त्तव्यों को पूरा करें। संपूर्ण, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के लिये अपने आप को समर्पित करें।
सुशासन राज्य सरकार का लक्ष्य है। जन-सुविधाएँ ठीक ढंग से आम जनता तक पहुँचे और जनता की समस्याएँ दूर हों,इसके लिये सितंबर माह में मंथन आयोजित किया जायेगा। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिये अभियान चलाया जायेगा। नर्मदा-क्षिप्रा-सिंहस्थ लिंक परियोजना के बाद अब नदी जोड़ो अभियान के तहत बेतवा और केन नदी को जोड़ा जायेगा। ग्रामवासियों की सलाह से प्रदेश के हर गाँव का रोड मेप विकसित किया जायेगा। श्रीचौहानआजयहाँराज्यस्तरीयस्वतंत्रतादिवससमारोहमेंपरेडकीसलामीलेनेकेबादप्रदेशकेनागरिकोंकोसंबोधितकररहेथे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू के अभिशाप से मुक्त हो गया है। पिछले सात वर्ष में प्रदेश ने दहाई अंक की विकास दर हासिल की है। यह पड़ाव है मंजिल नहीं। उन्होंने आव्हान किया कि पानी की एक–एक बूँद बचायें। मध्यप्रदेश निवेश के लिये आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। यहाँ बड़े उद्योगों के साथ लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास का प्रकाशआम आदमी तक पहुँचे,इसके लिये राज्य सरकार प्रतिबद्धहै। सभी धर्मों की अच्छी शिक्षा,नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रममें शामिल की जायेगी। युवाओं की उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आये,इसके लिये उच्च शिक्षा ऋण कोष बनाया जायेगा।