उत्तरप्रदेश सरकार ने कथित आतंकवादी खालिद मुजाहिद की मृत्यु की जांच सी बी आई से कराने के आदेश दिये हैं। सिलसिलेवार बम विस्फोटों के अभियुक्त खालिद की कल बाराबंकी में उस समय मृत्यु हो गई थी जब उसे पुलिस द्वारा एक अदालती मामले में फ़ैज़ाबाद से लाया गया था। उसके सम्बन्धी जहीर आलम फलाही ने सी बी आई जांच की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने तत्काल मंजूर कर लिया। खालिद मुजाहिद के पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर उसकी मृत्यु के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाये। डॉक्टरों ने खालिद की आंतें फोरेन्सिक जांच के लिए भेजने का फैसला किया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव आर० एम० श्रीवास्तव ने बताया कि खालिद का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।