1965 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्मान

सन् 1965 के युद्ध में शामिल पूर्व सैन्य अधिकारी और सैनिक अथवा उस समय सैन्य सेवा में सेवारत का युद्ध समाप्ति के 50 वर्ष पूर्व होने पर ‘सम्मान और मिलन समारोह” 9 सितम्बर को होगा। समारोह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भोपाल

स्थित सैनिक विश्राम गृह में सुबह 11 बजे होगा। भोपाल, सीहोर, विदिशा और रायसेन जिले में निवासरत 1965 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0755-2556198 और 4253023 तथा मोबाइल नम्बर 9300087014 और 9617334686 पर सम्पर्क कर कर सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री डी.सी. गोयल ने बताया कि ऐसे पूर्व सैनिक या उनकी विधवा जिन्हें वर्ष 1973 के पूर्व 20 प्रतिशत अपंगता होने पर पेंशन नहीं दी जा रही थी, उन्हें पुन: अपंगता पेंशन प्रारंभ की जा रही हैं। पूर्व सैनिक और विधवाएँ, जिन्होंने अभी तक ईसीएचएस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है वह इसके लिए वर्ष 1996 के पूर्व सेवानिवृत सैनिकों को मुफ्त, वर्ष 1996 से वर्ष 2003 के बीच सेवानिवृत सदस्यता के लिये नियमानुसार राशि और ईसीएचएस कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं। नया पीपीओ प्राप्त नहीं होने पर कार्यालय से सम्पर्क करें। सैनिक कल्याण संबंधी जानकारी विभाग की वेबसाइट http://www.rsbmp.nic.in/ और ई-मेल dswobho@mp.gov.in से भी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *