25 में सामान्य और 25 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में 1 जून से 19 अगस्त, 2014 तक हुई वर्षा के आधार पर एक जिले में सामान्य से अधिक, 25 में सामान्य और 25 जिलों में कम वर्षा हुई है।

प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा सिर्फ बुरहानपुर जिले में हुई है। जिन जिलों में सामान्य वर्षा हुई है उनमें टीकमगढ़, राजगढ़, शिवपुरी, बैतूल, नीमच, खण्डवा, सीधी, गुना, मंदसौर, अशोक नगर, हरदा, मण्डला, अलीराजपुर, खरगोन, अनूपपुर, कटनी, विदिशा, डिण्डोरी, श्योपुर, जबलपुर, सिंगरोली, नरसिंहपुर, भोपाल, रायसेन और ग्वालियर है। सामान्‍य से कम वर्षा वाले जिले होशंगाबाद, बालाघाट, बड़वानी, सागर, रीवा, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, झाबुआ, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, उमरिया, दतिया, इंदौर, पन्ना, शहडोल, उज्जैन, धार, छतरपुर, सतना, मुरैना, रतलाम, देवास और भिण्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *