असम के गोलाघाट जिले में अनिश्चितकालीन कफर्यू लागू

असम में आज शाम गोलाघाट जिले के गोलाघाट शहर और रोनगाजन क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कफर्यू लगा दिया गया है। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ए पी राउत ने बताया है कि गोलाघाट में पुलिस पर हमला कर रही उत्‍तेजित

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की म़ृत्‍यु हो गई और 14 घायल हो गए। उत्‍तेजित भीड़ के तीर-धनुष से हमले में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। श्री राउत ने बताया कि प्रशासन गोलाघाट में सेना तैनात करने पर विचार कर रहा है। गोलाघाट में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। इस बीच, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नागालैंड और असम के लोगों से शांति और सामान्‍य स्थिति बनाए रखने की अपील की है। उन्‍होंने असम-नागालैंड सीमा पर हिंसक घटनाओं पर चिंता प्रकट की है। इन घटनाओं में नौ लोगों की जान गई और सात लोग घायल हो गए हैं। गृहमंत्री ने दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर सामान्‍य स्थिति बहाल करने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि केंद्र राहत शिविरों में रह रहे लोगों को उनके मूल स्‍थानों पर फिर से बसाने और अनुग्रह राहत देने के लिए सभी संभव सहायता देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *