विधानसभा उप चुनाव की मतगणना 25 अगस्त को

मध्यप्रदेश में कटनी जिले के बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और आगर-मालवा जिले के आगर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना सोमवार, 25 अगस्त को होगी। आगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आगर-मालवा के शासकीय नेहरू महाविद्यालय में होगी।

बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ की वोटों की गिनती का कार्य कटनी में कृषि उपज मण्डी में होगा। दोनों स्थान पर मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक-मतपत्रों की गणना की जायेगी। उसके बाद ईव्हीएम के वोटों की गिनती होगी। दोनों जिलों में मतगणना को लेकर समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के सबसे अधिक 18 राउण्ड आगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में होंगे। बहोरीबंद की 17 तथा विजयराघवगढ़ की 16 राउण्ड में वोटों की गिनती होगी। अंतिम राउण्ड तब तक सम्पन्न नहीं होगा, जब तक कि डाक-मतपत्रों की गिनती नहीं हो पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *