जन-धन योजना गरीबों के अच्छे दिन लायेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना गरीबों के लिये वरदान साबित होगी। गरीबों को कर्ज के लिये साहूकारों के चंगुल में फँसने से बचायेगी। आकस्मिक आवश्यकता के समय, उन्हें तत्काल धन मिल सकेगा।

उन्होंने योजना के फायदे बताते हुये कहा कि सरकारी योजनाओं की सहायता राशि हितग्राही के खाते में तत्काल सीधे जमा होगी। बेंक में राशि जमा होने से उसकी सुरक्षा बढ़ेगी। अनावश्यक अपव्यय पर रोक लगेगी। बेंक में पैसा जमा करने पर मिलने वाले ब्याज से पैसे में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक उद्योगपतियों को बेंक साख सुविधा देते हैं। किसानों के पास भी क्रेडिट कार्ड हैं। इस योजना में गरीबों को भी पाँच हजार रूपये तक के ओव्हरड्राफ्ट की सुविधा मिल जायेगी और वह कर्ज के बोझ के तले नहीं दबेगा। उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिये प्रत्येक पाँच किलोमीटर की परिधि में एक बेंक शाखा की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत युद्ध-स्तर पर कार्य हो रहा है। प्रदेश में आज तक 10 लाख बेंक खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो कहा वह वो कर रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना समृद्धि के मार्ग पर सबको लेकर चलने का सफल प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *