लीबिया में इस्लामी लड़ाकुओं ने दावा किया है कि उन्होंने राष्ट्रवादी मिलिशया लड़ाकों के साथ दस दिन तक चली लड़ाई के बाद त्रिपोली हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है।
एक बयान में इस्लामी मिलिशिया समर्थक अन-नबा टेलीविजन ने बताया है कि लीबिया के हवाई अड्डे पर अब फजी लीबिया के मिलिशिया का पूरा कब्जा है। यह हवाई अड्डा लीबिया की राजधानी से केवल तीस किलोमीटर दक्षिण में है और तेरह जुलाई से ही बंद था।