बम्बई शेयर बाजार में आज वृद्धि का रूख है। शुरूआती कारोबार में संवेदी सूचकांक एक सौ अडतीस अंक की वृद्धि के साथ २० हजार ४२४ पर खुला। एशियाई बाजारों में तेजी के रूख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से सेन्सेक्स में यह वृद्धि दर्ज हुई। अब कुछ देर पहले यह १०७ अंक की वृद्धि के साथ २० हजार ३९३ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी २० अंक बढ़कर ६ हजार २०७ पर था।अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया आज बारह पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर ५५ रूपये के करीब पहुंच गया।