मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्से भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान ४७ डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया।पिछले २४ घंटों के दौरान खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान ४७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारे के ४४ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से कल इस मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी से लोग दिन के समय घरों और दफ्तरों में ही रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।