ममता संकल्प दिवस एक सितंबर को

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित ममता अभियान के सोमवार एक सितंबर को समन्वय भवन टी.टी. नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इस अवसर पर भोपाल जिले के ग्रामों में मातृ और शिशु स्वास्थ्य जागृति का संदेश पहुँचाने के लिए ममता रथ को रवाना भी करेंगे। ममता संकल्प दिवस पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य मंत्री श्री शरद जैन रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *