मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से एक सितम्बर 2014 तक 17 जिले में सामान्य, एक जिले में सामान्य से अधिक और 33 जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में बुरहानपुर जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
जिन जिलों में सामान्य वर्षा हुई है, उनमें खंडवा, बैतूल, राजगढ़, टीकमगढ़, शिवपुरी, नीमच, सीधी, अलीराजपुर, गुना, खरगोन, हरदा, बड़वानी, झाबुआ, मंदसौर, अशोकनगर, छिंदवाड़ा और मंडला जिले शामिल हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले इंदौर, अनूपपुर, श्योपुर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सीहोर, जबलपुर, बालाघाट, शाजापुर, आगर-मालवा, सिंगरौली, उज्जैन, सिवनी, सागर, ग्वालियर, धार, दतिया, दमोह, उमरिया, रीवा, रतलाम, पन्ना, शहडोल, देवास, सतना, छतरपुर, मुरैना और भिण्ड है।