अब पुलिस भी जुड़ेगी योग और ध्यान से

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जल्दी ही योग और ध्यान से जुड़ेंगे। पुलिसकर्मियों पर बढ़ते काम के बोझ से निपटने के लिए गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने उन्हें यह सलाह दी है।

श्री गौर आज जबलपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। श्री गौर ने कहा कि बहुत कम समय के योग और ध्यान से भी पुलिसकर्मियों को आशातीत लाभ प्राप्त होगा। इसका शारीरिक और मानसिक दोनों ही दृष्टि से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गृह मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को माह में कम से कम एक दिन का अवकाश दिए जाने के भी निर्देश दिए। श्री गौर ने इसके लिये आवश्यकतानुसार इसके लिए रोस्टर तैयार करने को कहा। बैठक में श्री गौर ने कहा कि माह के एक दिन वन्दे-मातरम् का गायन आरंभ किया जाये, जिसमें समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *