उधमपुर ज़िले में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन में 24 मकानों के ढह जाने से कम से कम सात लोग मारे गये हैं और बीस लापता हैं। रियासी, उधमपुर रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक गरीब दास ने बताया कि बचाव कार्यों
के लिए राहत और बचाव दल विमान से वहां भेजे गये हैं। बड़ी नदियों में बाढ़ के कारण अस्पतालों सहित कई अन्य इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है तथा कई इलाकों का सम्पर्क कट गया है। संचार प्रणाली में भी रुकावट आई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिये हैं। श्रीनगर में सेना छावनी, सिविल सचिवालय और उच्च न्यायायल में भी पानी भर गया है। रेडियो का प्रसारण भी रोक दिया गया है।