विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर के बेतवा घाट का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बेतवा नदी के तट पर श्री बाढ़ वाले गणेशजी के मंदिर के समीप 80 लाख रुपये लागत के घाट के विस्तार कार्य का आज भूमि-पूजन किया। श्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह

के साथ श्री बाढ़ वाले गणेशजी की श्रद्धा और भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञ में पुर्णाहुति दी। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन एवं गंगा सफाई अभियान मंत्री सुश्री उमा भारती ने भी विदिशा पहुँचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किये। विदिशा में इस मंदिर के तट पर घाट के विस्तार का काम मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी से यहाँ श्री गणेश का विशेष पूजन-अर्चन चल रहा है। यहाँ शनिवार से श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ भी किया गया। श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में कन्या भोज तथा भण्डारा भी हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विगत माह जुलाई में यहाँ पूजा-अर्चना करते हुए इस मंदिर को मानव सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *