मुख्यमंत्री नदी के शुद्धिकरण की परियोजना लेकर दिल्ली पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इन्दौर नगर के बीचों-बीच से निकली खान नदी के शुद्धिकरण एवं विकास की 2720 करोड़ रुपये की परियोजना 10 सितम्बर को दिल्ली में केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

श्री चौहान ने कहा है परियोजना स्वीकृत होने पर साढ़े चार-पाँच साल के भीतर पूर्ण कर ली जायेगी। खान नदी शुद्धिकरण परियोजना संबंधी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन तथा संबंधित केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ प्रदेश के अधिकारियों की बैठक में खान नदी शुद्धिकरण की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की। बताया गया कि खान नदी के दोनों तट पर बसे हजारों घरों की गंदगी तथा प्रदूषित जल सीधे नदी में पहुँचता है। सरस्वती तथा चद्रभागा नदियाँ भी इस नदी में मिलती हैं। खान नदी क्षिप्रा में मिलती है जो आगे चलकर चम्बल और यमुना से जुड़ते हुए गंगा में मिल जाती है। इस तरह नदी के प्रदूषण का दुष्प्रभाव क्षिप्रा तथा गंगा पर भी पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *