सी.एम. ने हेल्प लाइन का फीडबेक लिया

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भी सी.एम. हेल्पलाइन के पाँच आवेदक से फोन पर अचानक फीडबेक लिया। श्री चौहान व्यस्तताओं के चलते सुबह बात नहीं कर पाये थे। बाद में उन्होंने आज ही शाम को 6 से 6.30 की बीच

आवेदकों से बात कर निराकरण की स्थिति ज्ञात की। पहला फोन आष्टा जिला सीहोर के श्री सलीम ठेकेदार को लगा। मुख्यमंत्री ने अपना नाम बताते हुए पूछा कि आपने सी.एम. हेल्पलाइन में शिकायत की थी, क्या हुआ। सलीम ने बताया कि ‘समस्या हल हो गयी, साहब धन्यवाद।’ मुख्यमंत्री ने कहा चलिये अच्छा हुआ। दूसरे फोन पर ग्राम बरलाई जिला नीमच के श्री लोकेश शर्मा से बात हुई। उन्होंने 14 अगस्त को वाहन का फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं किये जाने की शिकायत की थी। हेल्प लाइन में शिकायत के तीन दिन के भीतर निपटान हो गया, ऐसा श्री लोकेश ने मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने पूछा और कोई शिकायत तो नहीं है, लोकेश ने आभार मानते हुए कहा नहीं। अगले फोन पर अलीराजपुर जिले के श्री अंतरसिंह से बात हुई। आवेदक ने बताया कि मनरेगा का भुगतान उसे नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि समस्या हल क्यों नहीं हुई, पता लगाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *