मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को मेन्युफेक्चरिंग हब बनाने, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने, शहरी प्रबंधन और पर्यटन के क्षेत्र में सिंगापुर से सहयोग का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में सिंगापुर के एमेरिटस सीनियर एडवाईजर तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री गोह चोक टोंग और उनके साथ आये 15 सदस्यीय प्रतिनिधि-मंडल से प्रदेश के विकास एवं विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगापुर प्रदेश में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने तथा अधोसंरचना और योजना के संबंध में विशेषज्ञ सहायता कर सकता है। उन्होंने श्री टोंग का मध्यप्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से मध्यप्रदेश से वैचारिक आदान-प्रदान होगा तथा मध्यप्रदेश को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।