प्रदेश भर में होंगे कृषि महोत्सव के आयोजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप आगामी 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर के मध्य होने वाले कृषि महोत्सव के दौरान ग्राम, विकासखण्ड और जिला-स्तर पर किसानों से सीधा संवाद स्थापित होगा।

महोत्सव के दौरान इन 25 दिन राज्य-स्तर पर प्रदेश के विभिन्न जिले में बड़े आयोजन भी होंगे।

7वीं राष्ट्रीय बीज काँग्रेस 25 से 27 सितम्बर को

भोपाल में 25 से 27 सितम्बर तक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम द्वारा सातवीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का आयोजन होगा। इसी दरम्यान कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय तथा केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा कृषि अभियांत्रिकी पर केन्द्रित राज्य-स्तरीय कृषि मेला लगेगा। साथ ही राज्य-स्तरीय सलाहकार समिति की स्थापना होगी।

ग्वालियर में कृषि विकास विजन-2014

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में कृषि विजन-2014 पर विमर्श होगा। साथ ही 27 से 29 सितम्बर के बीच कृषि तकनीकी प्रदर्शनी लगेगी।

जबलपुर में दलहन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 सितम्बर को

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक दलहनी फसलों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। अक्टूबर में कृषि विभाग द्वारा राज्य-स्तरीय फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी का फेडरेशन का गठन किया जायेगा। इसके अलावा एफ.पी.ओ. सदस्यों का राज्य-स्तरीय सम्मेलन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *