नालंदा विश्‍वविद्यालय आठ सौ वर्षों बाद फिर खुला

नालंदा विश्‍वविद्यालय आठ सौ वर्षों बाद फिर खुल गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कल बिहार के राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय परिसर में औपचारिक उद्घाटन समारोह में कहा कि केन्‍द्र सरकार ने इसके लिए दस वर्षों में दो हज़ार सात

सौ सत्रह करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए हैं। उन्‍होंने नालंदा विश्‍वविदयालय को फिर से शुरू करने को पूर्वी एशिया का नव-जागरण कहा है। श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि नालंदा विश्‍वविदयालय ने हमारे समाज को विकसित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह एक ऐसे चुम्‍बक की तरह था, जो दुनियाभर के शिक्षाविदों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र था। नया नालंदा विश्‍वविद्यालय भी अपने उसी गौरव को प्राप्‍त करने का प्रयास करेगा। नालंदा विश्‍वविद्यालय बुद्धिजीवी समुदाय और समाज के विभिन्‍न वर्गो के साथ तारतम्‍य स्थापित करेगा ताकि उत्‍कृष्‍टता और नवीनता को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *