भारत ने महिला कबड्डी ग्रुप मैच का शुरूआती मुकाबला जीता

सत्रहवें एशियाई खेलों के नौवें दिन महिला कबड्डी में भारत ने बांग्लादेश को 29-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरूष टीम भी आज अपने शुरूआती मुकाबले मे बांग्लादेश से ही खेलेगी।

तीरंदाजी में महिला टीम रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक से चूक गई। एथलेटिक्स में पुरूषों की 20 किलोमीटर वॉक के फाइनल में केटी इरफान पांचवें स्थान पर रहे जबकि गणपति कृष्णन को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। कैनोइंग में भारतीय एथलीट विभिन्न वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी भारतीय दावेदारी रहेगी जिसमें आकर्षण का केन्द्र सानिया मिर्जा रहेंगी जो महिला और मिक्स्ड डबल्स में उतर रही हैं। बॉक्सिंग में एम. सी. मैरीकॉम, पूजा रानी और एल सरिता देवी क्वार्टर फाइनल खेलेंगी, जबकि पुरूष वर्ग में एल देवेन्द्रो सिंह प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगे। कुश्ती में योगेश्वर दत्त और सत्यव्रत कादियान अपने-अपने भार वर्गों के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। कल पदकों के लिहाज से भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि आज भी भारत की झोली में और पदक आयेंगे जिससे वह शीर्ष दस में पहुंच सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *