नेत्र रोग पीड़ित परिवार के उपचार की पहल

आज एक न्यूज चैनल से प्राप्त जानकारी के आधार पर नेत्र रोग से पीड़ित मुरैना के एक परिवार के उपचार की पहल की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरैना

डॉ. जी.एस. राजपूत के साथ जिला चिकित्सालय मुरैना के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. शर्मा ने मुरैना में पीड़ित कुलश्रेष्ठ परिवार के घर जाकर सभी सदस्य का परीक्षण किया। एक ही परिवार में एक तरह के रोग से पीड़ित होने के बहुत कम मामले पाए जाते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित परिवार में श्री गिरिराज किशोर कुलश्रेष्ठ आयु 60 वर्ष, श्रीमती मिथलेश कुलश्रेष्ठ आयु 58 वर्ष, श्री कृष्ण गोपाल कुलश्रेष्ठ आयु 38 वर्ष, श्री नंदगोपाल कुलश्रेष्ठ आयु 32 वर्ष है। परीक्षण के पश्चात जानकारी मिली कि श्री कुलश्रेष्ठ, श्री कृष्णगोपाल कुलश्रेष्ठ तथा श्री नंदगोपाल के आँखों की रोशनी पूर्णत: समाप्त है। श्रीमती कुलश्रेष्ठ की दाँयी आँख में रोशनी पूर्णत: समाप्त है। बांयी आँख में रोशनी ऑपरेशन के बाद कम पाई गई। इन सभी रोगी का विस्तृत परीक्षण किया गया। यद्यपि सभी रोगी पूर्व से ऑल इंडिया इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडीकल सांइसेस नई दिल्ली, नोएडा तथा जयपुर एवं ग्वालियर के प्रायवेट नेत्र संस्थानों में इलाज करवाते रहे हैं। पुन: परीक्षण के बाद गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के विभागाध्यक्ष डॉ. यू. एस. तिवारी से दूरभाष पर लिये गये परामर्श पर रोगियों का पुन: विस्तृत परीक्षण मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में करवाने के लिये एम्बुलेंस द्वारा भिजवाने की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *