आकर्षक और रंग-बिरंगी खादी के साथ हुआ फैशन-शो

राष्ट्रीय खादी उत्सव में आज विद्यार्थियों ने रेम्प पर रंग-बिरंगे खादी परिधान पहनकर ‘खादी फैशन-शो” में प्रस्तुति दी। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने यह आयोजन किया था। फैशन-शो का उदघाटन ताजपुर कताई

, केन्द्र उज्जैन की श्रीमती सावित्रीबाई और रेखाबाई ने स्थानीय गौहर महल में दीप जला कर किया। खादी के प्रति लोगों में रुचि जागृत करने तथा खादी को लोकप्रिय बनाने के लिये हुए इस शो को अनेक गणमान्य नागरिकों ने देखा। खादी के आकर्षक परिधान पहने युवाओं ने जब अपनी प्रस्तुति दी, तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। शो में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती सुधा चौधरी भी उपस्थित थीं। दो अक्टूबर से चल रहे खादी उत्सव में हजारों नागरिक ने खादी वस्त्रों और हाथ से निर्मित सामग्री को न सिर्फ देखा बल्कि खरीददारी भी की। खादी वस्त्रों के अलावा मिट्टी, टेराकोटा के शो-पीस, दीपक, बाँस के सोफा-सेट, लेडीज पर्स आदि सामग्री को दर्शकों द्वारा सराहा गया। उत्सव 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *