प्रदेश में इस वर्ष नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व पर पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक बिजली की आपूर्ति की गई है। एम.पी. पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड ने कम्पनी के ताप एवं जल विद्युतगृहों
के उत्पादन के अलावा सेंट्रल सेक्टर और अन्य स्रोतों से प्राप्त बिजली से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवरात्रि में पंचमी के दिन 29 सितम्बर को रिकार्ड 1788 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। नवरात्रि में प्रतिदिन 567 लाख यूनिट बिजली की अधिक आपूर्ति की। नवरात्रि में तृतीया पर 27 सितम्बर को सर्वाधिक 8,238 मेगावॉट बिजली की माँग को सफलता से पूरा किया गया। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केसरी और कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री मनु श्रीवास्तव ने सभी अभियंता एवं कर्मियों को इस सफलता के लिये बधाई दी है।