राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने मध्यप्रदेश के श्री कैलाश सत्यार्थी को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए जाने के पश्चात नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री यादव ने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में श्री कैलाश सत्यार्थी बाल श्रम के विरूद्ध भारतीय अभियान में सक्रिय रहे हैं। श्री सत्यार्थी ने अपने संगठन ‘बचपन बचाओ आन्दोलन’ के जरिये 80 हजार बाल श्रमिक को मुक्त करवाया और उनके पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था में सहायता भी की। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को श्री कैलाश सत्यार्थी से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास की उन्नति के लिए आगे आना चाहिए।