हुदहुद तूफान का असर आज से क्षेत्र में दिखने लगेगा

केंद्र ने हुदहुद तुफान की तेज़ बढ़त को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के 39 दल आवश्यक साजो-सामान के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा भेजे हैं। इन दलों में एक हज़ार पांच सौ तेहत्तर बचावकर्मी, 193 नौकाएं

तथा अन्य उपकरण शामिल हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि आपदा कार्रवाई बल ने दिल्‍ली में एक नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है, जिसका टेलीफोन नम्बर है – 0 1 1-2 6 1 0 7 9 5 3 । लोग सहायता के लिए मोबाइल नम्‍बर – 0 9 7 1 1 0 7 7 3 7 2 और Email-hq.ndrf@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। श्री सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष स्थिति की निगरानी कर रहा है और आपात स्थिति में राहत और बचाव की व्यवस्था के लिए अन्य एजेंसियों के साथ सम्पर्क में है। मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान के रविवार दोपहर तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर जाने की आशंका है। इसका असर ओडिशा से अधिक विशाखापत्तनम में होगा। हुदहुद तूफान का असर आज से क्षेत्र में दिखने लगेगा और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *