सेबी ने प्रमुख रियलटी कंपनी डीएलएफ और उसके अध्यक्ष के पी सिंह समेत छह प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों को तीन वर्ष के लिए शेयर बाजार में कारोबार काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सेबी ने कंपनी के आईपीओ जारी करने के समय जानबूझकर महत्वपूर्ण सूचनाएं छिपाकर रखने का दोषी पाया है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य राजीव अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा है कि सेबी इस बात से संतुष्ट है कि इस मामले में जो उल्लंघन किए गए है वो गंभीर है।