नरेन्‍द्र मोदी की प्रशंसा के लिए शशि थरूर को पार्टी प्रवक्‍ता पद से हटाया

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने के लिये तिरूअनंतपुरम से पार्टी सांसद शशि थरूर को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया है। श्री थरूर ने एऩडीए सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की थी

और इसमें शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर सार्थक प्रतिक्रिया दी थी। केरल प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए श्री थरूर की आलोचना की थी। शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की तारीफ में दिये गए बयान पर कांग्रेस की केरला इकाई ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस प्रवक्‍ता शोभा ओझा ने कहा है कि थरूर के वक्‍तव्‍य पर पार्टी कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए उन्‍हें प्रवक्‍ता पद से हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *