सड़कों का नियमित रखरखाव करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़कों के नियमित रख-रखाव तथा मरम्मत की ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं जिसमें सड़कें लगातार ठीक बनी रहें। उन्होंने दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या

को देखते हुए बुधनी से सलकनपुर होते हुये मालीबायाँ तक फोर लेन सड़क बनाने के लिये भी कहा। श्री चौहान आज यहाँ मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह भी मौजूद थे। श्री चौहान ने ग्रामीण और नगरीय सड़कों के नेटवर्क की समन्वित समीक्षा की जरूरत बतायी। उन्होंने ग्रामीण सड़क प्राधिकरण और सड़क विकास निगम की संयुक्त बैठक के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *