मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योजनाओं की सफलता में बेंकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। राज्य में युवाओं के रोजगार के लिये गाँव-गाँव में लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछाया जायेगा।
महिला स्व-सहायता समूहों का लक्ष्य हर साल बढ़ाकर दोगुना किया जायेगा। अभियान चला कर शत-प्रतिशत बुनकरों के क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंगे तथा शेष बचे किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनेंगे। मुख्यमंत्री ने बैंकर्स से कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिये सकारात्मक तथा उत्साहजनक सहयोग दें। बड़े उद्योगों के साथ लघु और कुटीर उद्योगों को भी समान भाव से ऋण की सहूलियत दें।