20 सेकंड में अपना मोबाइल फोन चार्ज

भारतीय मूल की 18 साल की एक अमेरिकी लड़की ने ऐसा उपकरण तैयार किया है जिससे आप महज 20 सेकंड में अपना मोबाइल फोन चार्ज कर सकेंगे।कैलिफोर्निया की ईशा खरे को इस खोज के लिए इंटेल फाउंडेशन के यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ईशा का यह उपकरण मोबाइल फोन की बैटरियों में लगाया जा सकेगा, जिससे बैटरी 20-30 सेकंड में चार्ज हो सकेगी।इस छोटे से उपकरण में काफी उर्जा होती है और इससे मोबाइल की बैटरी तुरंत चार्ज हो सकती है। एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद वह लंबे समय तक काम कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *