भोपाल में मलेरिया-डेंगू के लिये चार नियंत्रण-कक्ष बनें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में मलेरिया और डेंगू के नियंत्रण के लिये सघन अभियान चलाया जा रहा है। बीमारी के नियंत्रण के लिये दीपावली के अवसर पर घर में संग्रहीत पानी की टंकी, कूलर, गमले के नीचे कंटेनर, नहाने के पानी,

ओव्हर हेड टेंक की साफ-सफाई, घर की सफाई के साथ पानी की भी सफाई करें, क्योंकि मलेरिया और डेंगू का लार्वा सीवेज के पानी की अपेक्षा स्वच्छ पानी में ज्यादा पाया जा रहा है। यह बात प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण ने मलेरिया और डेंगू के नियंत्रण की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त श्री पंकज अग्रवाल, सीएमएचओ श्री पंकज शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। श्री प्रवीर कृष्ण ने बताया कि उन्होंने जिला, तहसील और ग्राम-स्तर के ग्रामीणों से सम्पर्क कर मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के संबंध में सुझाव दिये। प्रदेश के जिलों में 5000 स्वास्थ्य केन्द्र पर सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वास्तविक स्थिति की जानकारी सेक्टर अधिकारियों को देने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में सूचना तंत्र को मजबूत कर मलेरिया और डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और उपचार किया जा रहा है। प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *