कमल्याखेड़ा की बहनों का संकल्प हुआ पूरा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के सांवेर तहसील के गाँव कमल्याखेड़ा की महिलाओं को मुख्यमंत्री निवास पर नये वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इन महिलाओं ने संकल्प लिया था

कि श्री शिवराज सिंह चौहान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वे भगवान को वस्त्र पहनाकर ही स्वयं नये वस्त्र पहनेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज कमल्याखेड़ा की महिलाओं को मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित कर उन्हें नये वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की सहृदयता से अभिभूत कमल्याखेड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर परम्परागत विधि-विधान से पहले भगवान को नये वस्त्र धारण करवाये। बाद में उन्होंने श्री चौहान को जोधपुर से लायी गयी पगड़ी पहनायी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को नये वस्त्र भी भेंट किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनका तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना कमल्याखेड़ा जैसी प्रदेश की सभी बहनों और प्रदेशवासियों के स्नेह का प्रतिफल है। श्री चौहान ने भी कमल्याखेड़ा की महिलाओं तथा ग्रामीणों को नये वस्त्र भेंट कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *