मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उनकी प्रार्थना है

कि देवी लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पूरे प्रदेश की जनता पर रहे। प्रदेशवासियों के घरों में रिद्धि, सिद्धि, समृद्धि आये। सभी युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में बड़े-छोटे उद्योगों का जाल बिछे। किसान खुशहाल हों। विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे और उनके जीवन में खुशियाँ आयें। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि अपने घरों पर दीपावली के दौरान दीपों के साथ प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिये भी दीपक लगायें। प्रदेश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। स्वच्छता अभियान में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रदेश को आदर्श राज्य बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *