गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि त्यौहारों के अवसर देश में आतंकी हमलों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। राज्यों को सुरक्षा संबंधी परामर्श जारी करने के संबंध में पूछे जाने पर श्री राजनाथ सिंह
ने कहा कि सभी राज्यों को पूजा स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नियमित रूप से राज्यों को परामर्श जारी करती है।