राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री यादव ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे देश में मनाये जाने वाले सभी त्यौहारों
में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली पर्व मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है। राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात् प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को सार्थक करता है। राज्यपाल श्री यादव ने परम्परानुसार दीपावली का त्यौहार आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है।