नरेन्‍द्र मोदी दीपावली पर कश्‍मीरी बाढ़ पीडि़तों के साथ होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जम्‍मू कश्‍मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ विशेष सहानुभूति प्रकट करने के लिए वृहस्‍पतिवार को दीवाली के दिन कश्‍मीर घाटी जायेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट

कर अपने दौरे के बारे स्‍वयं घोषणा की है। अपने दिन भर के श्रीनगर दौरे के दौरान वे विशेष पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे के फैसले पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने दिवाली के दिन प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे की घोषणा का स्‍वागत किया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया है कि श्रीनगर में दिवाली एक अच्‍छा विचार है लेकिन यह तब अच्‍छा होता जब राज्‍य में चुनाव नजदीक नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *