दो वर्षों में सौ अरब डॉलर के आपसी व्यापार

भारत और चीन अगले दो वर्षो में आपसी व्यापार के सौ अरब डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कल जारी एक संयुक्त वक्तव्य में सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनमें औषधियों और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र प्रमुख हैं। आपसी संबंधों में आर्थिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ० मनमोहन सिंह ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के विकास से ही परस्पर सहयोग बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *