मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यहाँ स्टेट हेंगर पर केन्द्रीय शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री वेंकेया नायडू, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत और केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य

मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और श्री आलोक शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *