मुख्यमंत्री 1 नवम्बर को करेंगे आँगनवाड़ी चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

‘आँगनवाड़ी चलो अभियान’ और ‘बाल स्वच्छता कार्यक्रम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास से जागरूकता रथ और रैली को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी 51 जिले में रथ और रैली की शुरूआत होगी। यह रथ जनता के बीच जाकर कुपोषण के विरुद्ध अंतिम लड़ाई का शंखनाद करेंगे। एक से 19 नवम्बर तक चलने वाले अभियान और कार्यक्रम से जोड़ने के लिये व्यापक पैमाने पर तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। त्रि-स्तरीय पंचायत राज के प्रतिनिधि और आमजन के सहयोग से इस अभियान और कार्यक्रम को सफलता के सोपान तक ले जाया जायेगा। जागरूकता रथ प्रत्येक जिले के गाँव-गाँव में जाकर ऐसे पात्र हितग्राही महिला-बच्चों का पंजीयन करेंगे, जो अभी तक आँगनवाड़ी केन्द्र से नहीं जुड़े हैं। इस रथ के जरिये ऑडियो, वीडियो से आम लोगों को कुपोषण के महत्व और कुपोषण से होने वाली हानि के बारे में बताया जायेगा। रथ में कला-पथक के दल भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *