विशेष जांच दल – एस आई टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम.बी.शाह ने कहा है कि काला धन मामले में दल, उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2015 तक अपनी जांच पूरी कर लेगा। एक निजी टीवी चैनल
से उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी देश को लूटा है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। न्यायमूर्ति शाह ने स्पष्ट किया कि खाताधारकों की गोपनीयता का उल्लंघन नहीं किया जायेगा।