टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में दिल्ली की विशेष सी बी आई अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए0 राजा, डी एम के सांसद कणिमोई, डी एम के प्रमुख करूणानिधि की पत्नी दयालु अम्माला और 16 अन्य लोगों पर आरोप तय कर दिये हैं।
अदालत ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र में सरसरी तौर पर सभी 19 आरोपियों पर मनी लॉण्डरिंग का मामला बनता है। इन पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-120 बी और मनी लॉण्डरिंग रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप तय किये गये हैं।