मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यहाँ सेफ सिटी इनिशियेटिव का शुभारंभ किया। इसके तहत भोपाल को महिलाओं के लिये सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने के लिये मध्यप्रदेश शासन और यू एन वूमन
के बीच एम. ओ. यू. किया गया है। इस कार्यक्रम को महिला सशक्तीकरण विभाग और यू. एन. वूमन संयुक्त रूप से क्रियान्वित करेंगे।