मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज यहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के 346 करोड़ लागत के विस्तार भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं बल्कि
विकास का मंदिर है। अधिकारी-कर्मचारी साढ़े सात करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर प्रदेश को हिन्दुस्तान ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक बनाने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मध्यप्रदेश के विकास में जुटने का संकल्प दिलाया।