मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यहाँ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू के साथ गत 25 सितम्बर को हुई उच्च स्तरीय बैठक के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं।
जेट एयरवेज ने बैठक में हुई चर्चा के बाद भोपाल से मुम्बई जाने-आने की विमान सेवा प्रारंभ कर दी है। यह विमान सेवा प्रतिदिन चल रही है। जेट एयरवेज के अधिकारी ने बताया कि भोपाल-मुम्बई आने-जाने वाले यात्री भी पर्याप्त संख्या में मिल रहे हैं। जेट सेवा 26 अक्टूबर से नियमित जारी है।