मुख्यमंत्री से उद्योगपतियों की भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ सागर समूह के चेयरमेन श्री सुधीर अग्रवाल तथा जॉनसन ट्रेक्टर एण्ड मोटर्स के डायरेक्टर श्री राहुल गोयल ने भेंटकर मध्यप्रदेश में निवेश के मसलों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से प्रति सोमवार भेंट करते हैं। सागर समूह के चेयरमेन ने श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके समूह ने 160 करोड़ रुपये लागत से सागर यार्न के यूनिट-टू का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस यूनिट के उद्घाटन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस यूनिट का आगामी दिनों में उद्घाटन की सहमति दी। जॉनसन ट्रेक्टर एण्ड मोटर्स के डायरेक्टर श्री गोयल ने मध्यप्रदेश वित्त निगम अथवा किसी बेंक से अपेक्षित राशि उपलब्ध करवाने में सहयोग का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *